नृसिंह बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

हजारीबाग: कार्तिक पूर्णिमा पर कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां पंचायत स्थित भगवान नृसिंह बाबा के दरबार में मंगलवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले में भारतीय जनता पार्टी कटकमदाग मंडल की ओर से विशेष सेवा केंद्र स्थापित कर श्रद्धालुओं के बीच चना का वितरण किया गया। साथ ही मेले में बिछड़ने वाले लोगों की सहायता के लिए खोया-पाया केंद्र की भी व्यवस्था की गई।

अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी भगवान नृसिंह बाबा के दरबार में पहुंचे। उन्होंने माथा टेककर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। सांसद ने सेवा केंद्र में श्रद्धालुओं के बीच चना वितरित कर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने सेवा केंद्र के मंच से मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों का स्वागत और अभिनंदन किया। सांसद ने मेले में घूम-घूमकर लोगों से आत्मीय मुलाकात की और सभी को कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मौके पर भाजपा कटकमदाग मंडल अध्यक्ष विमल कुमार, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि इन्द्रनारायण कुशवाहा, लब्बू गुप्ता, बीरेंद्र कुमार, कैलाश यादव, मिथलेश यादव, अरुण कुमार, बीरेंद्र कुमार गुप्ता, विमल गुप्ता, सुनील यादव, राजेश कुमार, कमल साहू, मनोज कुमार, राजकुमार साव, मनीष कुमार, कपिल कुमार, ललन राय, जगरनाथ साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पीयूष राणा, धनेश्वर साहू, परमेश्वर साहू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।