सुनीता चौधरी 1, 15, 669 वोट लाकर बनी विधायक
कांग्रेस प्रत्याशी बंजरंग महतो 93, 699 वोट लाकर हारे
रामगढ़ : विधानसभा उप चुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो को 21, 970 वोटो के अंतर से हरा दिया है। एनडीए समर्थित सुनीता चौधरी एक लाख 15 हजार 669 मत पाकर रामगढ़ की विधायक बन गई हैं। जबकि यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो को 93 हजार 699 वोट मिले। रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव पूरी तरह एनडीए -यूपीए के बीच रहा। चुनाव में खड़ा कोई भी प्रत्याशी 3000 वोट भी नहीं पा सका। तीसरे पायदान पर रहे राम अवतार महतो को 2967 वोट ही मिले। वहीं भाजपा के बागी उम्मीदवार बताये जा रहे निर्दलीय धनंजय कुमार पुटुस 2794 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
मतगणना के उपरांत सुनीता चौधरी को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन ने सर्टिफिकेट प्रदान किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव परिणाम और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न होने की बात कही।
वहीं जीत के बाद आजसू कार्रकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। शहर में गाजेबाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया।