Death of Congress leaderDeath of Congress leader

• रांची से बारियातू से लौटने के क्रम में हुई दुर्घटना

• रिम्स ले जाने के क्रम में मौत

दो बाइक में हुई आमने-सामने की टक्कर

संजय राम

बारियातू (लातेहार ) : बारियातू बस्ती निवासी अरविन्द कुमार कांग्रेसी नेता शनिवार देर शाम को राँची से अपने घर बारियातू लौट रहे थे की बालूमाथ रामघाट के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। कांग्रेसी नेता रांची से बीजूपाड़ा मैक्लुस्कीगंज होते हुए बाइक से बालूमाथ मुख्य मार्ग से बारियातू अपने घर लौट रहे थे।

मुरपा बालूमाथ मुख्य मार्ग के रामघाट के ठीक सामने विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल स्थिति में बालूमाथ सीएचसी लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया जहां बालूमाथ से रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। अचानक इस तरह का हुए हादसे से पूरे क्षेत्र परिवार में गमगीन का माहौल बना हुआ है।

 

कांग्रेसी नेता का आज 4 बजे बारियातू मे होगा अंतिम संस्कार

बारियातू प्रखंड क्षेत्र के बारियातू बस्ती निवासी सह लातेहार जिला के पूर्व कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अरविंद कुमार का अंतिम संस्कार आज रविवार को ग्राम स्थित कंडरका नदी मुक्तिधाम में किया जाएगा l इसकी जानकारी देते हुए उनके शुभचिंतकों और परिजनों ने कहा है कि दिवंगत कांग्रेसी नेता का शव रांची से अंत परीक्षण कराने के पश्चात बारियातू के लिए चल पड़ा है।

मालूम हो कि शनिवार की शाम बाइकों के बीच हुई टक्कर में घायल पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद कुमार की रांची रिम्स ले जाने के क्रम में मौत हो गई थी। जिनके निधन पर बारियातू प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले के विभिन्न राजनीतिक दल के नेता सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोग और कई जनप्रतिनिधियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

 

By Admin

error: Content is protected !!