गिरीडीह: ज्ञान ज्योति एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में देवराडीह पंचायत भवन में तीन दिवसीय “संविधान से समाधान” प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 14 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भारतीय संविधान, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान में संविधान की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संविधान के प्रति जागरूक करना और संवैधानिक मूल्यों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें सक्षम बनाना था।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में पवन कुमार एवं नाजिया ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ज्ञान ज्योति एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव भुवनेश्वर महतो के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संविधान की समझ को मजबूत करने तथा अपने समुदाय में संवैधानिक जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों में बिंदेश्वर कुमार महतो, पार्वती कुमारी, तनु कुमारी, अनिता कुमारी, रिंकी कुमारी, यशोदा देवी, मालती देवी, सोनी कुमारी, तुलसी कुमारी, किरण देवी, जयंती कुमारी, नेहा कुमारी, मधु कुमारी, मंजू बाला कौशिक शामिल रहीं।
