रामगढ़: पतरातू थाना क्षेत्र के पालू पंचायत में गुरुवार को ठनका गिरने से बालक की मौत हो गई। मृतक अभिलाष कुमार महतो उर्फ प्रियांश (11 वर्ष) पिता राधो महतो निवासी डोकाटाड़, रोचाप का रहनेवाला था। घटना से गांव के लोग मर्माहत हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अभिलाष डाड़ीडीह ट्यूशन पढ़ने गया था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन देर रात तक खोजबीन करते रहे। दूसरे दिन शुक्रवार को बिरहोर टोला के निकट पगडंडी पर अभिलाष पड़ा हुआ पाया गया। मामले की जानकारी पर मुखिया गंगाधर महतो घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू ले जाया गया। जहां उसके मौत की पुष्टि कर दी गई।
बताया जाता है कि वह ट्यूशन से घर लौट रहा था। इस क्रम में तेज आधी और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान अभिलाष वज्रपात की चपेट में आ गया। जिससे उसकी की मौत हो गई।
वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से डोकाटांड़ में शोक का माहौल है।