रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन के प्रांगण में गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुखिया अजय पासवान के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच 130 कंबल का वितरण किया गया।
मुखिया अजय पासवान ने बताया कि पतरातू प्रखंड मुख्यालय द्वारा उपलब्ध 160 कंबल का वितरण कर दिया गया है। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भुरकुंडा पंचायत में लगे शिविर में 30 कंबल का वितरण किया गया था। जबकि आज बाकी 130 कंबल बांटा गया है। मुखिया ने कहा कि बढ़ती ठंड के मद्देनजर आगे भी गरीब और असहायों को कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। खबर सेल।
मौके पर उप मुखिया संजीत राम, पंचायत समिति दीपक कुमार भुइयां, वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, रोशन पासवान, आशा दुबे, अमित पासवान, कौशल्या देवी, ललिता देवी, उमेश नायक, सुनीता देवी, किरण तिवारी, प्रीति देवी, विजय पासवान, उदय सिंह, विजय दुबे, भोला कुमार, लाली करमाली, अरविंद तिवारी, महेश रजवार, संतु मुंडा, अरुण कुमार सहित कई मौजूद रहे।