धनबाद: पुलिस की साइबर सेल ने पूर्व में हुए साइबर क्राइम के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें धनबाद निवासी अजय रजवार और जामताड़ा निवासी कंचन कुमार और प्रसेनजीत मंडल शामिल हैं। अभियुक्त के पास से साइबर क्राइम में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किए गए हैं।

वहीं एक अन्य मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी अर्जुन पांडेय को गिरफ्तार किया है। अर्जुन पांडेय पर मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 20 लाख 81 हजार रुपये ठगी व धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने छानबीन के दौरान कांड में प्रयुक्त मोबाइल फोन  बरामद किया है। अग्रेतर कानून कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!