रिपोर्ट- एस. अंसारी 

रांची: जिला पुलिस द्वारा बुधवार को जिले के विभिन्न थाना और ओपी में साप्ताहिक जनशिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने होकर फरियादियों से मुलाकात की। लोअर बाजार थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, गोंदा थाना में सिटी एसपी, रातू थाना में एसपी ग्रामीण, धुर्वा थाना में एसपी यातायात से शिकायतें सुनीं। इसके अलावा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक अपने-अपने थाना क्षेत्रों में और सभी थाना/ओपी प्रभारी अपने-अपने थानों में मौजूद रहे। उन्होंने आमजनों की शिकायतें सुनीं और मौके पर निपटारे का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार बुधवार को पूरे जिले में कुल 119 आवेदन और मामले प्राप्त हुए। इनमें से 73 मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निपटारा आज ही कर दिया गया। इस दौरान 3 संवेदनशील मामले भी सामने आए। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित थानों में अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। शेष मामलों में गुणवत्तापूर्ण जांच की जा रही है।

जिला पुलिस की ओर से बताया गया कि आमजनों की सुविधा के लिए यह जन शिकायत समाधान कार्यक्रम अब हर सप्ताह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। जहां लोग सीधे वरीय पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकेंगे और तत्काल निष्पादन पर जोर दिया जाएगा।

 

By Admin

error: Content is protected !!