रामगढ़: जिले के पतरातू में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।पतरातू प्रखंड कार्यालय में पतरातू प्रमुख कौशल्या देवी ने झंडातोलन किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता, अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडेय, उप प्रमुख बबीता पांडेय पतरातू थाना के एस.आई थॉमस बरला, पतरातू मुखिया गिरजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता, प्रखंड प्रधान सहायक चितरंजन कुमार, आंचल प्रधान सहायक सदेश करमाली, प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अमित विकास तिर्की एवं नितिन तुलस्यान द्वारा झंडा तोलन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, उपप्रमुख बबीता पांडेय, मुखिया गिरजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता, ए.एन.एम रिंकी देवी, रेखा देवी, रेखा चौधरी, सुधा कुमारी, अजय राज, बीडीएम प्रवीण कुमार, अमरनाथ,  सुरेंद्र कुमार महतो, राजकुमार राम, उमेश कुमार उपस्थित रहे।

वहीं पतरातू के भगत सिंह चौक पर अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज गुप्ता और भगत सिंह चौक संरक्षक मनमोहन गुप्ता द्वारा झंडोत्तोल किया गया।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, उप प्रमुख बबीता पांडेय, मुखिया गिरजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता, अशोक पाठक, सीताराम मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस पर पतरातू रेलवे कॉलोनी आरपीएफ पोस्ट थाना में इंस्पेक्टर मुकेश कुमार द्वारा झंडोत्तोलनलन किया गया। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर सूर्यप्रकाश मिश्रा एवं समस्त सशस्त्र बल उपस्थित थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!