69वां रेल सप्ताह समारोह में मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित
धनबाद: रेल प्रेक्षागृह धनबाद में 69वां रेल सप्ताह समारोह में रेल सेवा पुरस्कार 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक धनबाद कमल किशोर सिन्हा और विशिष्ट अतिथि महिला कल्याण संगठन अध्यक्ष गरिमा सिन्हा शामिल हुए। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
समारोह में कुल 80 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत शिव स्तुति से की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को पौधा देकर किया गया ।
वहीं समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान धनबाद मंडल द्वारा कुल 190 मिलियन टन का लदान किया गया तथा लगभग 25000 (पच्चीस हज़ार) करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करते हुए पूरे भारतीय रेल मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही यात्री आया से लगभग 450 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे मंडल के रेलकर्मियों का अथक परिश्रम है। उन्होंने कहा कि कुछ निर्धारित मानकों के कारण सीमित कर्मचारियों को ही पुरस्कार दिया जाता है। जबकि मैं सभी रेलकर्मियों को भी बधाई देता हूं। सभी कर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठन पूर्व मध्य रेल धनबाद महिला कल्याण संगठन की सदस्य सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।