उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव गोपाल यादव ने झंडोत्तोलन किया। अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अनिमेष कुमार, सहायक निदेशक अनिमेष कुमार और प्राचार्य माहे आलम अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य माहे आलम अंसारी द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट में विद्यालय की हेड गर्ल, हेड बॉय के साथ-साथ चारों हाउस – सुभाष, आजाद, भगत एवं तिलक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। स्वागत गान से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ, जिसे कक्षा 9 की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। तत्पश्चात प्राचार्य ने स्वागत भाषण देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देश सेवा की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि गोपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की आजादी हमें संघर्ष, साहस और अनगिनत बलिदानों के बाद मिली है। हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आन, बान और शान का हमेशा सम्मान करना चाहिए। स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाती है। हमें ईमानदार, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं।समूह नृत्य कक्षा 10वीं की छात्राओं एंजेल, अंजलि, अक्षर, साक्षी, अनुष्का, अदीबा, आकांक्षा ने “वो माटी तेरी मुझे बुलाए तो” गीत पर देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं अंकित, सनी, अंश, विशाल, रणवीर, विकी, नमन और सुमित ने देशभक्ति आधारित लघु नाटक का मंचन किया। कक्षा 10वीं की छात्राओं आराध्या, वर्षा एवं रिया ने सुंदर तमिल नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कक्षा 10वीं के सुभाष, रंजन, अर्जुन, विकी, सनी, कार्तिक, विशाल एवं सुमित ने रोमांचक पिरामिड डिस्प्ले कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका  सीमा श्रीवास्तव ने किया। अवसर पर शिक्षिकाएं सरिता गया सेन, राधिका कुमारी, अनिता कुमारी, रितु कुमारी, फुलमुनी मुर्मू, शालिनी सिंह, शगुफ्ता, प्रियंका सिंह एवं शिक्षक शिव शाह, रंजीत कुमार, ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता सहित सभी स्टाफ और अभिभावक उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!