उरीमारी (हजारीबाग):  सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत उरीमारी परियोजना के ओपन कास्ट माइंस में मंगलवार को दुर्घटना में एक सीसीएलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए गांधीनगर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार उरीमारी-पोटंगा माइंस में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत राम प्रसाद महतो सुबह की पाली में पानी टैंकर चला रहे थे। कोयले के स्टॉक में पानी डालने के क्रम में टैंकर पीछे लुढ़कने लगा और अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में राम प्रसाद महतो के सिर में काफी गंभीर चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक सीसीएल अस्पताल गांधीनगर से उन्हें सीटी स्कैन के लिए किसी बड़े अस्पताल के लिए भेजा गया है।

इधर, दुघटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताते चलें कि इस माइंस में बीते वर्ष 2025 में सितंबर और दिसंबर माह में दो बड़ी दुर्घटनाएं भी हुई थी। इधर, पानी टैंकर पलटने से सेफ्टी को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!