भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पतरातू थाना/भदानीनगर में 13.06.2025 को दर्ज एक मामले में भदानीनगर पुलिस ने अप्राथमिक अभियुक्त सद्दाम राय उर्फ सद्दाम अंसारी (38 वर्ष) पिता मुख़्तार राय को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से ग्राम बासोबार, थाना दारू, जिला हजारीबाग का रहनेवाला है, जबकि वर्तमान समय में बोतल मोड़, थाना पतरातू (भुरकुंडा), जिला रामगढ़ में रहता है। 

बताया कि जाता है उक्त कांड के तहत बीएनएस 109/111(2)(b)/113(2)(b)/308(4)/61(2)(a) एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस कांड के अग्रेत्तर अनुसंधान में जुटी हुई है। 

By Admin

error: Content is protected !!