सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी रहे शामिल
भुरकुंडा (रामगढ़): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शास्त्री चौक स्थित सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह बबला शामिल रहे। सभी ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। झारखंड भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, अशोक सोनी, राजू मल्होत्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीतल सिंह, छाया तिवारी, सागर दांगी, बिनोद सिंह, विजय सिंह,ज्योति सिंह, पिंटू कुमार सोनी, राजेंद्र मुंडा, कुमेल उरांव, विक्रम कुमार, वीनू भगत, अजय सिंह, विकास सोनी, देव कुमार सिंह, अखिलेश टोप्पो, वीरेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, राजेश सोनी, खुशी जायसवाल, साक्षी कुमारी , आस्था कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
