भुरकुंडा (रामगढ़):सीसीएल की भुरकुंडा परियोजना अंतर्गत बलकुदरा खुली खदान में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धाभाव से संपन्न हुई। अवसर पर खदान परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-शांति और संस्था की समृद्धि की कामना की गई।
पूजा के दौरान पंडित राजेश कुमार पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा कराई। पूजा में खान कर्मियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया और बाबा विश्वकर्मा से खदान में कार्यरत सभी कर्मियों के सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं संस्था की उन्नति का आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया।
मौके पर खान प्रबंधक अजय कुमार सिंह, रिशु कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, उदय कुमार सिंह, पप्पू सिंह, नरेश मंडल, रवि सिंह, अनिल पासवान, शम्भू सिंह, भीम लाल, अमरेंद्र सिंह, संजीव दूबे, फहद जफ्फरी, सचिन सिंह, भोला खरवार, बाबूलाल सतनामी, प्रमोद सिंह, दयानंद प्रसाद केसरी, कृष्णा, उदित प्रसाद, सुरेंद्र रामुचित, कल्लू, सुरेश मल्लाह सहित बड़ी संख्या में खान कर्मी उपस्थित रहे।
