Bike hit a standing haiwa, two injuredBike hit a standing haiwa, two injured

रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित जूही पेट्रोल पंप के निकट रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग पर खड़े हाइवा में बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गये। खबरसेल.कॉम।

मिली जानकारी के अनुसार जूही पेट्रोल पंप के निकट हाइवा (JH 02 AS 8586) तकनीकी खराबी होने की वजह से खड़ा था। इस दौरान रामगढ़ से भुरकुंडा की ओर जा रही बाइक (JH 01 EH 7500) ने पीछे से हाइवा में जबरदस्त टक्कर मार दी।खबरसेल.कॉम।

दुर्घटना में बाइक चालक बसंत कुमार पिता रामफल निवासी रजरप्पा और बाइक सवार खुशीराम बेदिया पिता जगदीश बेदिया, गोला निवासी घायल हो गये। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से रामगढ़ सदर अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि बसंत कुमार गंभीर रूप से घायल है। जबकि खुशीराम बेदिया को हल्की चोटें लगी हैं। दुर्घटना के बाद सड़क पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

इधर बरकाकाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। खबर लिखे जाने तक हाइवा सड़क पर ही खड़ा था।

By Admin

error: Content is protected !!