रामगढ़: भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को रामगढ़ और बोकारो जिला के पंचायत चुनाव में निर्वाचित भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष विधायक अमर कुमार बाउरी और प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू शामिल रहे। अतिथियों द्वारा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का उद्घाटन किया गया। अवसर पर रामगढ़ जिला कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर मंचासीन अतिथियों को सम्मानित किया गया। 

उद्घाटन सत्र की शुरूआत भाजपा विधायक दल के नेता विधायक अमर बाउरी द्वारा किया गया। कार्यशाला में उपस्थित पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी के इतिहास, सिद्धांत, भागीदारी, जनाधार और संगठन विस्तार पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि आज हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल हैं। हम राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ आगे बढ़ते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप पंचायत समिति सदस्य के रूप में जनता के निकट है और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक उद्देश्य को बतलाने का काम बखूबी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र हित सर्वोपरि की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। हमें पुनः केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने का संकल्प पूरा करना है। 

द्वितीय सत्र में राज्य सभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के गुर सिखाए। वहीं राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे जा रहे अनाज को राज्य सरकार बाजार में बेच रही है। हर घर नल योजना में राज्य सरकार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। 

तृतीय सत्र में प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने अपने विचार रखे। वार्डों और पंचायतों में योजनाओं के सफल कार्यान्वयन पर उन्होंने मार्गदर्शन दिए।वहीं चौथा सत्र प्रदेश कार्य समिति सदस्य सीमा शर्मा द्वारा लिया गया। जिसमें उन्होंने आदर्श जन प्रतिनिधि, कार्यालय , जनसंवाद, भ्रमण तथा सोशल मीडिया के संबंध में मार्गदर्शन किया।कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता और संचालन जिला महामंत्री प्रो. खिरोधर साहु ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री रंजन फ़ौजी द्वारा किया गया।

कार्यशाला में जिला प्रभारी शशि भूषण भगत, भाजपा नेता रंजीत सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंणजय कुमार उर्फ कुंटु बाबु, डॉ. संजय कुमार सिंह, बलराम महतो, अखिलेश प्रसाद सरिता ठाकुर, अर्चना सिंह, राजेन्द्र कुशवाहा, रमेश वर्मा, किरण देवी, राजीव पामदत्त, संतोष कुमार शर्मा,  प्रवीण कुमार सोनु , संजय  त्यागी, धीरज साहु, जिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, सनी कुशवाहा, विनोद कुमार, कुंमेल उरांव, संजय साह, विजय ओझा, बबलू साव, गणेश प्रसाद, राजेन्द्र महतो, विवेक गुप्ता , शंभू लाल ठाकुर , अमिता सोनी, सुषमा केसरी, रेखा देवी, सरिता सहाय, अनामिका सिन्हा, दीपक कुमार भुइंया, कार्तिक मुंडा सहित अन्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!