रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा (खेल एवं कला प्रकोष्ठ) रांची महानगर और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिठौरिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान कांके, बाडू औल पिठौरिया में लोगों के बीच तिंरगा झंडे का वितरण भी किया गया। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का आग्रह भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बी राजमती बहन, भाजयुमो रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, गोपाल सिंह, सम्पति देवी,सुचिता सिंह, महादेव पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!