सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा की नर्सों को किया सम्मानित 

रामगढ़: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (संबद्ध भारतीय मजदूर संघ) के तत्वावधान में मंगलवार को आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय भुरकुंडा में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल बरका-सयाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र ओझा और संचालन सह सचिव श्रीकांत गुप्ता ने किया।

अवसर पर अस्पताल में कार्यरत सभी नर्सों को अंगवस्त्र देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सेवा के प्रति सामूहिक रूप से कृतज्ञता प्रकट की गई। सम्मानित होनेवाली नर्सों में सिस्टर स्नेहलता कुजूर, नेहा टोप्पो, रेखा कुमारी शिशिर डॉन्ग, मानती कुमारी, रोशनी, अंकिता, संजूला, प्रतिमा, श्वेति, सरिता, रेखा कुजूर, देवंती, वीणा कुमारी शामिल हैं।

अपने संबोधन में संघ की उपाध्यक्ष सिस्टर स्नेहलता कुजूर ने कहा कि एक नर्स कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी संयमित होकर मरीजों के प्रति सेवा का दायित्व निभाती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिकित्सकों की तरहनर्सों की भागीदार बेहद अहम होती।

मौके पर डॉ. चंदन कुमार, हरिनाथ महतो, सुखचैन सिंह, ललन प्रसाद, अनिल पासवान, कन्हैया सिंह यादव, संतोष पांडेय, फारूक रज़ा, निर्मल महतो, जनार्दन साव, केडी शरण, अमित कुमार, नौशाद आलम सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!