उरीमारी: सीसीएल की उरीमारी परियोजना में नव पदस्थापित परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह का स्वागत सोमवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन और विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने किया। यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को उरीमारी में रैयतों के जमीन के बदले नौकरी, मुआवजा और रोड सेल में पर्याप्त कोयला नहीं मिलने,कर्मियों के लंबित इन्क्वारी सहित कई समस्याओं से अवगत करवाया। जिसपर परियोजना पदाधिकारी के द्वारा आश्वस्त किया गया कि औद्योगिक शांति के लिए संगठन द्वारा श्रमिक एवं विस्थापितों के हित को लेकर सुझाए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

मौके पर खान प्रबंधक कमर फहीम, कार्मिक प्रबंधक राजीव वर्मा समेत राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के शाखा अध्यक्ष सीताराम किस्कू, विस्थापित संघर्ष मोर्चा सचिव महादेव बेसरा, मुखिया चरका करमाली, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, जीआर भगत, कानू मरांडी, त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, बिश्वनाथ मांझी, दशाराम मांझी, बाल्मीकि यादव, राजकुमार सिंह, संजय यादव, लखन साव, प्रतिमा दास, पार्थो भट्टाचार्य, सिगु मांझी, सुखदेव सोरेन, तालो सोरेन, बिनोद प्रजापति, कुला प्रजापति, चंदू जायसवाल, दीपक यादव, राधेश्याम बैठा, मोहित सिंह, फुलमनी देवी, फूलमती देवी, शांति देवी, तेतरी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!