रांची: केंद्रीय युवा महावीर मंडल की बैठक शुक्रवार को शहर के मेन रोड के बगल में निर्माणाधीन रामनवमी मंच पर हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चंदेल ने की। बैठक के रामनवमी पर्व की चल रही तैयारियों और आयोजन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके उपरांत मंडल की ओर से रामभक्तों के महावीरी झंडा का वितरण किया गया।

अवसर पर अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि 5 अप्रैल को संध्या 6 बजे पंडाल उद्घाटन के पूर्व भव्य हनुमान चालीसा का पाठ और 101 दीप प्रज्जवलित कर भव्य महाआरती की जाएगी। शंखनाद के बीच पंडाल का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इसके उपरांत मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। रामनवमी की सभी झांकियों का जुटान होने के उपरांत रात में उत्कृष्ट झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही विभिन्न वर्गों में भी पुरस्कार बांटे जाएंगे।

मौके पर लखन कुमार, प्रेम प्रतीक केसरी, मोहन गोस्वामी, शीला उरांव, सुनीता, सुधीर यादव, छोटे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!