रांची: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इचापीरी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय पीरूटोला में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसे रोकने में समाज की भूमिका को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और शिक्षकों ने भाग लिया। सभी ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ सामाजिक जागरूकता को जरूरी बताया। इस तरह के प्रयासों से बच्चों के अधिकारों की रक्षा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

इस मौके पर पंचायत सहायक इम्तियाज अहमद, तौफीक अहमद, सुधीर बैठा, पंचम उरांव, मुखिया लाखों उरांव, उपमुखिया गुफरान अंसारी, कृषक मित्र सैफुल्ला अंसारी तथा विद्यालय के शिक्षक अगम लाल महतो उपस्थित थे।