उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन और विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शनिवार को सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के नये महाप्रबंधक कन्हैया शंकर गैवाल से मुलाकात की। यूनियन के रिजनल सचिव कुमार महेश सिंह की अगुवाई में क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इसके उपरांत परिचयात्मक बैठक हुई। बैठक में कुमार महेश सिंह ने विस्थापितों की जमीन के बदले नौकरी, मुआवजा और अन्य लंबित समस्याओं के साथ-साथ कोयला मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से महाप्रबंधक के सामने रखा। महाप्रबंधक ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास करने का भरोसा दिया। 

वहीं राजू यादव ने कहा कि यूनियन का प्रयास रहा है कि मजदूर और विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा हो और उन्हें वे सभी सुविधाएं मुहैया हो जिनके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नये महाप्रबंधक के नेतृत्व में प्रबंधन साकारात्मक सोच के साथ तालमेल बनाकर क्षेत्र के मजदूरों और विस्थापितों की समस्याओं के समाधान का बेहतर प्रयास करेगी। 

बैठक में प्रबंधन की ओर से बिरसा परियोजना के परियोजना अधिकारी मनोज कुमार पांडेय और उरीमारी परियोजना के परियोजना अधिकारी अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। जबकि संघ और विस्थापित संघर्ष मोर्चा की ओर से सीताराम किस्कू, चरका करमाली, महादेव बेसरा, गणेश राम, लालो महतो, कंचन मांझी, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, कानू मरांडी, शशि कुमार दास, करुणेश सिंह, अखिलेश चौहान, मुकेश किस्कू, कुमार जयंत, सत्येंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, चरकू यादव, तहल गोप, दीपक विश्वकर्मा, संजय कुमार सिंह, सतीश कुमार, गिरधारी प्रजापति, सिगु मांझी, दीपक यादव, नाथू प्रसाद, संजय यादव, सताई राजभर, वकील राजवार और रमेश वर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।