रामगढ़: भुरकुंडा के ए’ला एंग्लाइज स्कूल में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
अवसर पर बच्चों के बीच नृत्य, गायन, कविता पाठ, फैंसी ड्रेस और नाटक सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। कई बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा धारण कर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों के बीच चित्रांकन सहित खेल-कूद प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने बाल दिवस का महत्व बताते हुए बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। बच्चों का पठन-पाठन और उनका सर्वांगीण विकास बेहद जरूरी है।
आयोजन को सफल बनाने में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, धर्मेश सोनी ,कंचन दास, सूरज देव सिंह, मिथलेश बेदिया, राजन कुमार, अजीत शर्मा, सिद्धार्थ कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार अम्बष्ठा, गौरव कुमार साहू, अनुराग मद्धेशिया, कंचन सोनी, कुमार विश्वक सेन, सुनील कुमार, वैभव कुमार, सपना मिंज, वर्षा टेटे, शीला देवी, ट्विंकल पाउल, शबनम बानो, पूजा महतो, बबीता सिंह, सरिता कुमारी, रुचि सिंह, सुमन खलखो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।