उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी में पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती मनाई गयी। इस मौके पर सर्वप्रथम विद्यालय के सचिव गोपाल यादव के द्वारा पंडित नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
इसके उपरांत विद्यालय के निदेशक अनिमेष कुमार यादव, सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी और उप प्राचार्य अर्जुन साव के द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने जवाहरलाल नेहरु की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। वहीं विद्यालय के उप प्राचार्य अर्जुन साव ने बच्चों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक गण सीमा श्रीवास्तव, सरिता ग्यासेन, नवीन पाठक, अनिता कुमारी, राधिका कुमारी, प्रियंका सिंह, रेनू कुमारी, शालिनी सिंह, रितु कुमारी, रंजीत कुमार,ललन कुमार, रंजीत कुमार मेहता, शिव साह, सुनील कुमार मौजूद थे।