रामगढ़: श्री नारायण हाईस्कूल के निकट नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी ने विधिवत फीता काटकर किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंंद्र का संचालन आरंभ हो गया। वहीं अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ की ओर से बुके देकर डॉ. महालक्ष्मी का स्वागत किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल भवन और कमरों का अवलोकन करते हुए कई जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
वहीं उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र से बरकाकाना और आसपास की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। डॉक्टर और मैन पावर की कुछ कमी है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा। फिलहाल सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक आउटडोर की सुविधा दी जाएगी। मरीजों और गर्भवती महिलाओं की चेकअप कर दवा दी जाएगी। जो रेफर करने लायक होंगे उनके लिए 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बताते चलें कि 10 बेड की क्षमता वाला यह स्वास्थ्य केंंद्र का लंबे समय से उद्घाटन की बाट जोह रहा था। इधर, संचालन आरंभ होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
उद्घाटन के मौके पर डॉ. ऋतुराज, मधुरिमा प्रसाद, देवेंद्र भुषण श्रीवास्तव, आशीष सिन्हा, प्रशांत पांडेय, एएनएम रीना देवी, सरिता देवी, विमला देवी, मंजू देवी, चंद्रिका देवी सविता देवी, अनीता देवी, हेमलता देवी, सुमन देवी, सुमन देवी, शिखा चटर्जी सहित कई मौजूद थे।