जुबला सरना स्थल में हुई बैठक

बड़कागांव: संथाल समाज दिशोम मांझी परगना की बैठक जुबला सरना स्थल में रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता कर्णपुरा मांझी हड़ाम सूरज बेसरा एवं संचालन विश्राम सोरेन ने किया। बैठक में तीन परगना कर्णपुरा परगना, पलानिया परगना एवं नागपुर परगना के संथाल समाज के लोग शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संथाल समाज दिशोम मांझी परगना के विधि एवं नियमावली पुस्तक में लिखित शादी, जन्म मरण, पर्व त्यौहार से संबंधित कानून बना है। उसे सख्त से पालन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि कर्णपुरा परगना, पलानिया परगना एवं नागपुर परगना में बाहा पर्व आगामी 28 मार्च 2024 को जाहेर दाब, 29 मार्च को बाहा सर्दी, 30 मार्च को नाच गान एवं 31 मार्च 2024 को सामूहिक बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से मोहन सोरेन, संजय कुमार टुडू, गहन बेसरा, मुर्शिंगलाल मांझी, अजय बेसरा, बिनोद हेंब्रम, बिरसा हेंब्रम, राजेंद्र सोरेन, राजू बेसरा, लालधारी मुर्मू, मनूलाल सोरेन, मोतीलाल मांझी, बिनोद बेसरा, उदन सोरेन, हरिलाल मुर्मू, जगदीश मांझी, महादेव सोरेन, सुरेश बेसरा, मुंशी मुर्मू, संजूल सोरेन, बाबूराम मांझी, बंशीलाल मुर्मू, चरकु मांझी, सोनूलाल मुर्मू, दिनेश टुडू, रमेश मुर्मू, बिनोद सोरेन, सुनील मुर्मू, महादेव हंसदा, धनीराम टुडू, विश्राम टुडू, रविन्द्र हंसदा, सुरेश मांझी, रवि मरांडी, कैला हंसदा, राजेंद्र हंसदा, सोमन हेंब्रम, महालाल हंसदा, जीवलाल हंसदा, सुखदेव हंसदा, मनुलाला टुडू, लेचा मांझी, प्रदीप हंसदा, राजू सोरेन, शंकर मांझी, दुर्गा हंसदा, विमल टुडू, तालो किस्कू, महादेव हंसदा, मिश्रीलाल मरांडी, महावीर मुर्मू, प्रेम सोरेन, दिनेश सोरेन, अकला हंसदा, राजेंद्र हंसदा, जगदीश मांझी, सुरेंद्र टुडू, साहेबराम हेंब्रम, अरविंद मरांडी, अनिल किस्कू, बूटन मांझी, श्रीराम बेसरा, सुनील हंसदा, राजेश बास्के, जीतन बेसरा, लक्ष्मण मांझी, सोनोत हंसदा, सुनील मरांडी, बालदेव सोरेन, एतलाल बासके, सुखलाल सोरेन, राजेश टुडू, सोमरा मुर्मू, रामलाल हंसदा, सोनका सोरेन, प्यारेलाल सोरेन, चरका मरांडी, आजाद हंसदा, बब्लू मुर्मू, महादेव बेसरा सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!