रामगढ़ : नवरात्रि की सप्तमी को माता कालरात्रि की विधिवत पूजा अर्चना पूजा पंडालों में की जा रही है। इन दिनों सयाल सहित आसपास के क्षेत्रों में हो रहे पूजा से माहौल पूरा भक्तिमय हो गया है। हर तरफ भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल की ओर आकर्षित कर रहा है। क्षेत्र में कई जगहों पर पंडाल का निर्माण कर माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है।

इसी क्रम में पतरातू प्रखंड अंतर्गत सयाल दक्षिणी पंचायत के रेलवे साइडिंग टिपला में दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार के द्वारा फीता काट कर किया।

मौके पर मुख्य रूप से सयाल दक्षिणी पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव, पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार, उपाध्यक्ष दारा साव, सचिव शक्ति साव, उप सचिव सुभाष करमाली, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार,सह कोषाध्यक्ष नंदलाल साव, बालदेव कुमार, आफताब आलम, सुरेंद्र साव, चमन साव, महादेव मुंडा, तपन विश्वास, जयप्रकाश कच्छप सहित कई लोग मौजूद थे।

वहीं दूसरी तरफ सयाल उत्तरी पंचायत में बने दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दूरदराज से लोग क्षेत्र में हो रहे पूजा पंडालों को देखने एवं मां भगवती का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। सयाल पूजा समिति के सचिव शंकर सिंह एवं अन्य सदस्य दिन-रात पूजा के कार्यों में लगे हैं।

By Admin

error: Content is protected !!