कोडरमा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने कोडरमा बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही जिले के वरिय पदाधिकारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि बापू द्वारा दिखाए मार्ग पर हमें चलने की आवश्यकता है। उनके अहिसा एवं आपसी सहयोग के विचार हमेशा हमारे लिए प्रासंगिक रहेंगे। वे आजीवन सत्य और अहिसा के मार्ग पर चले। उनके विचारों का पालन कर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वह देश के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं, उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। जीवन में स्वच्छता को अहमियत देकर स्वच्छ समाज व स्वच्छ राष्ट्र की परिकल्पना में अपना योगदान देकर बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा परियोजना बालिका उच्च विद्यालय स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!