उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी-पोटंगा की बैठक बुधवार को कांग्रेस कार्यालय उरीमारी में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और उरीमारी परियोजना में लोकल सेल व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही उरीमारी लोकल सेल में पर्याप्त कोयले के आवंटन पर भी चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हमारी सारी खेतीहर जमीन सीसीएल प्रबंधन ले चुकी है। अब हमारे पास जीविका का एकमात्र साधन लोकल सेल व्यवस्था ही बची है, जिसके तहत हम गाड़ियों में कोयला लाद कर अपना और अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रहे हैं। लेकिन लोकल सेल में गाड़ियां बहुत कम लग रही हैं।

इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रबंधन से प्रतिदिन 50 गाड़ियां लगाने और 50 गाड़ियों में सही गुणवत्ता का कोयला देने की मांग की जाएगी। यदि प्रबंधन द्वारा कोयला नहीं दिया गया तो समिति द्वारा सीएचपी साइलो एवं रेलवे साइडिंग का कोयला ढुलाई कार्य बंद कर दिया जाएगा।

बैठक में महादेव बेसरा (वरीय उपाध्यक्ष), सीताराम किस्कू (उपाध्यक्ष), कानू मरांडी (कोषाध्यक्ष), दसाराम हेम्ब्रोम, महेश गंझू, बिजय करमाली, सुखदेव सोरेन, गीता देवी, सीतामनी देवी, तालो बेसरा, सिगु हेम्ब्रोम, कंचन सोरेन, राजेन्द्र किस्कू, बासुदेव सोरेन, फूलमती देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, रामवृक्ष सोरेन, कतीलाल हेम्ब्रोम, राकेश बेसरा, बिरजू सोरेन, प्रभु किस्कू, बिनोद प्रजापति, बिजय हांसदा, महादेव मांझी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।