उरीमारी (हजारीबाग): झारखंड सरकार आदिवासी कल्याण विभाग के द्वारा उन्नति का पहिया योजना के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरजरा में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 37 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के जिला पार्षद समिति सदस्य बड़कागांव पूर्वी गीता देवी, विशिष्ट अतिथि पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, पंचायत समिति सदस्य किशोर बेदिया, समाजसेवी दीपक करमाली उपस्थित थे।
अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने कहा कि सरकार के द्वारा कई कल्याण कारी योजनाए चल रही है जिसमें से एक साइकिल वितरण योजना भी है साइकिल मिलने से दूर-दराज से आ रहे हैं छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी नहीं होगी और उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहेगी।
मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश बेदिया, संयोजक सह प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, संयोजिका वीणा देवी, सदस्य फूलचंद बेदिया, जसमती देवी, विजय गंझू, शिक्षिका इंदु कुमारी, सोहामनी टुडू, अनिमा टोप्पो, अशोक कुमार सिंह, सूरज बेदिया, सुनील गंझू, सुनील बेदिया, अनुष्का कुमारी, रुबी कुमारी, वंदना कुमारी, मुस्कान कुमारी, अभ्यास बेदिया, आर्यन बेदिया, गणेश बेदिया सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।