बड़कागांव : सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत उरीमारी परियोजना के वेश वर्कशॉप में विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। विदाई समारोह में वेश वर्कशॉप में कार्यरत ईपी फीटर तालो राम मांझी को सेवानिवृत्ति होने पर कार्य के अंतिम दिन विदाई देते हुए उनके कुशल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए तालो राम मांझी को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर कार्यस्थल से विदाई दी। समारोह में मुख्य रूप से परियोजना अभियंता उत्खनन गौतम कुमार, रजनीकांत शर्मा, अमर साहब संजय श्रीवास्तव, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, मुमताज अली, चरकु यादव, सतीश कुमार, गोविंद मांझी, विनोद कुमार, यशोदा देवी, सुधनी कुमारी, सरिता कुमारी, अशोक राम, विकास सिंह, भोला यादव, शांति देवी, अनीता कुमारी, अमजद अली, जगदीश, बसंती देवी, बिरजू मुंडा, हरिलाल प्रसाद, बलदेव मांझी, विकास कुमार, सताई राजभर, राम आशीष यादव, रमन कुमार, कल्याण मिश्रा, जुम्मन मियां, तुलसी ठाकुर, चन्द्र किशोर यादव, मंजू देवी, ललिता कुमारी, रूदनी देवी, तलमी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें – 

 

By Admin

error: Content is protected !!