रांची : नेहरू युवा केंद्र रांची के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र स्वयंसेवक (यूएनवी) United Nation volunteers के अधिकारियो ने रांची जिले के जेएसएफ क्लब बरतुआ का बुधवार को भ्रमण किया।

प्रतिनिधियों का क्लब में आगमन होने पर ग्रामीणों ने झारखंड की संस्कृति से रूबरू करवाते हुए ढ़ोल नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सभी अतिथियों को आम पता से बनें माला पहनाकर एवं बेच लगाकर सम्मानित किया।

इसके बाद क्लब के सचिव रमेश कुमार महतो ने क्लब के गतिविधियों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि क्लब खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षणिक एवं अन्य जागरुकता कार्यक्रम करती हैं। क्लब के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलता है। पंचायत एवं क्लब की जानकारी मुखिया सावित्री देवी एवं पंचायत समिति सदस्य प्रवेश कुमार भोगता ने दिया। वहीं झारखंड राज्य आंदोलनकारी परमेश्वर भोगता ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

यूएनडीपी दिल्ली से आए सदस्यों ने कहा कि शहरों का दिल गांव जंगलों में बसा है। गांवों की एकता जबरदस्त है। वहीं गांव भ्रमण में चापानल से स्वत: निकलते पानी को देखकर आश्चर्यचकित हुए। मौके पर क्लब के अध्यक्ष दिनेश करमाली, वार्ड सदस्य यमुना देवी, कामेश्वर बेदिया, महावीर महतो, मोहित करमाली, रूपलाल बेदिया, पुष्पा ठाकुर, गीता देवी, उषा देवी, आनन्द कुमार कुशल, आशिफ सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!