बड़कागांव : विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा ने विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा एवं संचालन विस्थापित नेता गणेश गंझू ने किया। बैठक में भारत के प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की ओर से बधाई दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा ने कहा कि यह हम सभी आदिवासियों के लिए गर्व की बात है कि भारत देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समुदाय की महिला विराजमान हैं। वह हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत है उनसे हम सबों को प्रेरणा लेते हुए हमेशा आगें बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए। बधाई देने वालों में विस्थापित समिति न्यू बिरसा के संरक्षक सह केन्द्रीय कोषाध्यक्ष झाकोमयू सह केन्द्रीय सदस्य झामुमो नेता सोनाराम मांझी, जिला उपाध्यक्ष झामुमो हजारीबाग संजय करमाली, रैविमो बरका सयाल अध्यक्ष मोहन सोरेन, विस्थापित नेता संतोष कुमार सिंह, बिनोद हेंब्रम, पंकज हेंब्रम, आनंद बेसरा, सुखराम बेसरा, संजय सोरेन, महेश बेसरा, अजय बेसरा, पप्पूलाल मांझी, बंशीलाल मुर्मू, बिनोद सोरेन, बाबू गंझू, दिनेश टुडू, जूरा सोरेन, महबीर मुर्मू सहित कई लोग शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!