Five soldiers were shot in an encounter with NaxalitesFive soldiers were shot in an encounter with Naxalites

रांंची/चाईबासा: नक्सलियों से मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के पांच जवानों को गोली लगी है। जवानों को एयरलिफ्ट कर खेलगांव मैदान रांंची लाया गया। जहां से एंबुलेंस पर उन्हें मेडिका अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार चाईबासा के गोईलकेरा और टोंटो थानाक्षेत्र की सीमा पर सरजोमबुरु के निकट घने जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालकर फायरिंग की। 

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में कई नक्सलियों के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है। जबकि कोबरा बटालियन के पांच जवान गोली लगने से  घायल हुए हैं। जवानों को मेडिका हॉस्पिटल,रांंची में भर्ती कराया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!