Flag hoisting in Mandu for Shatchandi MahayagyaFlag hoisting in Mandu for Shatchandi Mahayagya

• मांडू में श्री श्री 108 दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ 29 से

हजारीबाग: मांडू प्रखंड के गुरूगोविंद नगर, बलसगरा में श्री श्री 108 दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन 29 अप्रैल से 3 मई तक होगा। महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया। जिसमें भगवा ध्वज के साथ क्षेत्र के दर्जनों लोग शामिल हुए।

बताया गया कि यज्ञ का शुभारंभ 29 अप्रैल से होगा। पांच दिवसीय महायज्ञ में आचार्य अक्षय कुमार शास्त्री, रविंद्र कुमार पांडेय और विनोद पांडेय के मार्गदर्शन में सभी अनुष्ठान संपन्न होंगे। यजमान के रूप में दुखन प्रजापति, निर्मल प्रजापति, भीम गंझू, मोहन प्रजापति सपत्नीक शामिल होंगे। 3 मई को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।

अवसर पर बसंत प्रजापति, सुरेश प्रजापति, मनोज, ओमप्रकाश, महादेव, जयराम, राजू, रामदेव, बेबी देवी, गीता देवी, प्रभा देवी, सुमन देवी, शांति देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।