झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधनFormer Jharkhand minister Samaresh Singh passed away

रांंची: झारखंड के पूर्व मंत्री और बोकारो से विधायक रह चुके समरेश सिंह (81वर्ष) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। सिटी सेंटर स्थित अपने आवास पर सुबह 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। समरेश सिंह काफी समय से बिमार चल रहे थे। बीते 12 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें मेडिका, रांंची में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार के बाद बीते मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।

इधर, समरेश सिंह के निधन से बोकारो सहित आसपास शोक का माहौल है। वहीं सूबे के नेताओं ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। स्व. समरेश सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव चंदनक्यारी में किया जाएगा।

बताते चले कि समरेश सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से थे। वे 1977, 1985, 1990 में विधायक रहे। 1995 में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार गये। उन्होंने 2000 में वनांचल कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। 2009 में झाविमो के टिकट पर चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। उन्होंने फिर भाजपा का दामन था। 2014 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े और हार गये।

By Admin