योजनाओं की गहन समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए

रामगढ़: झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने बुधवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर जिले में चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओ की बिंदुवार समीक्षा की। परिसदन रामगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति डॉ. नीरा यादव ने की। बैठक में समिति सदस्य सुरेश बैठा और रोशन लाल चौधरी भी उपस्थित थे। जिला प्रशासन की ओर से उप विकास आयुक्त सहित ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, खन, पथ निर्माण, विद्युत, कृषि, समाज कल्याण, डीएमएफटी, परिवहन, आपूर्ति और अन्य विभागों के वरीय अधिकारियों ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समिति ने बैठक में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा हुई। समिति ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यक्षमता बढ़ाने और “हर घर नल” के लक्ष्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं भवन निर्माण निगम और लघु सिंचाई विभाग के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की जानकारी ली गई। कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा विभागवार समीक्षा  ग्रामीण विकास, भूमि सुधार, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, भूमि संरक्षण, सहकारिता, उद्योग, श्रम नियोजन, उत्पाद और कल्याण विभागों की योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। डीएमएफटी मद से हो रहे कार्यों की भी रिपोर्ट ली गई।

बैठक में समिति ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तभी पहुंचेगा जब उनका व्यापक प्रचार-प्रसार हो और क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। सभापति डॉ. यादव ने तय समय सीमा में लंबित कार्यों को पूरा करने की सख्त हिदायत दी।जिला प्रशासन ने समिति को आश्वस्त किया कि समिति के निर्देशों के आलोक में कार्यों में तेजी लाई जाएगी और नियमित निगरानी की जाएगी।

 

By Admin

error: Content is protected !!