भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा ओपी अंतर्गत मतकमा चौक के निकट बुधवार को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसमें स्थानीय निजी क्लीनिक ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मारूति कार (JH 02AP 3107) बिरसा चौक की ओर से मतकमा चौक की तरफ आ रही थी। वहीं दूसरी तरफ बाइक (JH 02D 7434) पर सवार युवक मतकमा चौक से बिरसा चौक की तरफ जा रहा था। इस क्रम में सांवरिया मॉल के निकट दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में युवक के सिर में काफी चोट आई हैं। दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

वहीं दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को बिरसा चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की सूचना पर भुरकुंडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए कार चालक विनित कुमार महतो, पिता शंभू नाथ महतो निवासी रजरप्पा को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी हुई है।

By Admin

error: Content is protected !!