रांची: मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह के निधन के बाद गुरुवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह को श्रद्धांजलि दी। तृषा सिंह के निधन की सूचना के बाद मंत्री आवास पर परिजन, शुभचिंतक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

तृषा सिंह को श्रद्धांजलि देने के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आंखों में आंसू दिखाई दिए। इससे पहले करीब 18 दिन पूर्व मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन के बाद भी मुख्यमंत्री भावुक हुए थे।

तृषा सिंह के असमय निधन से परिवार और करीबियों के बीच शोक का माहौल है। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने भी उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।