पिठोरिया: सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए स्थापना पखवाड़ा के तहत इचापिड़ी पंचायत में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 23 नवंबर को हुए इस आयोजन में नुक्कड़ नाटक, लोकगीत और पारंपरिक कला को संवाद का माध्यम बनाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को विकास से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने के साथ अपनी लोकपरंपराओं को सहेजने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य ऐनुल हक अंसारी, मुखिया लाखो उरांव, उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी, पंचायत सहायक इम्तियाज अहमद, पंचम उरांव, सुधीर बैठा और जब्बार अंसारी सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत की जल सहिया प्रमिला कुमारी और सीता देवी ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

