गिद्दी (हजारीबाग): डाड़ी अंचलाधिकारी की अगुवाई में पुलिस ने शुक्रवार को अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है। इस संबंध में बालू के अवैध खनन-परिवहन को लेकर ट्रैक्टर मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध डाड़ी अंचलाधिकारी कमलाकांत वर्मा और गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इस क्रम में  गिद्दी सी मेन रोड पर शुक्रवार को नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर पकड़ा गया। ट्रैक्टर पर तकरीबन 100 सीएफटी बालू लदा पाया गया जबकि बालू परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं पाया गया। इसपर वाहन को जब्त कर गिद्दी थाना ले जाया गया। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!