रामगढ़: अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामगढ़ बिजुलिया में सिंह खालसा दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह सैनी एवं उनके समर्थकों द्वारा खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
मौके पर परमजीत सिंह सैनी ने प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राम जन्म भूमि मंदिर में आज भगवान राम विराजमान हुए हैं, यह देशवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है। भगवान राम सभी देशवासियो पर अपनी कृपा बनाए रखें।
इस अवसर पर अनमोल सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, गुरुद्वारा के मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, पपिंद्र सिंह खंबे, महेंद्र पाल सिंहसैनी, गोतम सिंह ,यस सैनी, अजीत गुप्ता , अरविंदर सिंह सैनी, मुन्ना गुप्ता इंदरजीत सिंह कोहली, कारणवीर सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।