नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड में विधानसभा चुनाव-2024 की घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। जिसमें पहले चरण के तहत 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 20 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की घोषणा करते हुए तारीखों का ऐलान किया। इसके साथ ही झारखंड में चुनावी बिगुल बज गया है।

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 को जारी होगी। नामांकन 25 अक्टूबर से शुरू होगा। 28 अक्टूबर को स्क्रुटनी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित है। वहीं दूसरे चरण की अधिसूचना 22 अक्टूबर को जारी होगी। 29 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 30 अक्टूबर को स्क्रुटनी होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 01 नवंबर तक निर्धारित की गई है।

पहला चरण-13 नवंबर 

पहले चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाइबासा, मंझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा,  कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा में मतदान होगा।

 

दूसरा चरण – 20 नवंबर 

दूसरे चरण में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी विधानसभा में मतदान होगा।

 

Image courtesy-ECI

By Admin

error: Content is protected !!