रांची: श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तुपुदाना की बैठक रविवार को समिति अध्यक्ष मोहित नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पंडाल निर्माण, मूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ पूजा आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बताया जाता है कि दुर्गा पूजा महोत्सव का भूमि पूजन कार्यक्रम आगामी 28 अगस्त 2026 को सुबह 7:30 बजे, तुपुदाना-बालसिरिंग रोड आयोजन वाटिका के समीप संपन्न होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से भूमिपूजन में सम्मिलित होने का आव्हान किया है। 

बैठक में मुख्य रूप से जयंत शाहदेव, सुमन शाहदेव, विवेक शाहदेव, सतीश पंडा, विक्की शाहदेव, अभय कुमार, राजेश साहू, सुमित दुबे, रिशु शाहदेव, सुमन कुमार, प्रदीप शाहदेव, सूरज दुबे, शुभम वर्मा, रोशन प्रजापति, प्रीतम शाहदेव, बिनीत साहू, अनिकेत साहू, मंटू शर्मा सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!