Food Supplies Minister Dr. Rameshwar Oraon held public hearing in Gola block officeMinister rameshwar oraon in programme

भ्रष्ट राशन डीलरों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

रामगढ़ : गोला प्रखंड कार्यालय में शनिवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सूबे के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कई शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। जबकि अन्य समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में राशन डीलरों द्वारा बरती जा रही अनियमितता और राशन वितरण को लेकर अधिकारियों की लापरवाह कार्य शैली की लोगों ने शिकायत की।

इस दौरान एक डीलर द्वारा बरती जा रही अनियमितता से संबंधित एक वीडियो भी मंत्री रामेश्वर उरांव को दिखाया गया। जिसपर उन्होंने त्वरित जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोई भी डीलर लाभुक का राशन चोरी करता है तो लाभुक सीधे थाने जाकर शिकायत दर्ज कराये। बीडीओ को लिखित शिकायत दे। कार्रवाई जरूर सुनिश्चित कराई जाएगी।

वहीं कार्यक्रम में मौजूद रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि जन सुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की समस्या का त्वरित समाधान करना है। आगे भी यह कार्यक्रम रामगढ़, चितरपुर और दुलमी प्रखंड में आयोजित किया जाएगा। मौके पर गोला बीडीओ, सीओ सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!