रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा के भाजपा सांसद सह वित्त समिति संसदीय स्थाई समिति अध्यक्ष जयंत सिन्हा को सांसद महारत्न पुरस्कार की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सोमवार को दिल्ली से लौटने पर रांची पिठौरिया के रास्त हजारीबाग जाने के क्रम में भुरकुंडा के मतकमा चौक पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा की अगुवाई में फूल मालाओं से सांसद का स्वागत किया गया। वहीं अंगवस्त्र और बुके देकर सांसद महारत्न सम्मान के लिए चुने जाने पर बधाई दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे भी लगाए।
इस दौरान जयंत सिन्हा ने कहा कि पांच साल के लिए वित्त समिति को यह पुरस्कार मिला है। इसके लिए सभी वित्त समिति सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं। सबकी मेहनत और योगदान से यह बड़ा सम्मान मिला है। साथ ही सबसे अधिक जनता का आभारी हूं, जिसने मुझे सेवा का अवसर दिया है।
इसे भी पढ़ें- जामताड़ा: सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता वाहन रवाना
स्वागत करनेवालों जगतार सिंह, संतन सिंह, योगेश दांगी, अनूप ठाकुर, अखिलेश टोप्पो, सलील मोहन सिन्हा, सत्येंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, जयप्रकाश पांडेय, महेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।