सभी सनातनी एकजुटता के साथ बढ़ाएं रामनमी का वैभव : मनीष जायसवाल
रामगढ़: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा रविवार को भदानीनगर मंडल के रामनवमी अखाड़ों के बीच पारंपरिक शस्त्र का वितरण किया। देवरिया पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कुल रामनवमी अखाड़ों को तलवार और लाठी प्रदान किया। इससे पूर्व उनके आगमन पर लोगों ने जय श्री राम के जयकारे के बीच उनका स्वागत किया। इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र और फूल माला से सांसद सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सागर कुमार दांगी और संचालन मोतीलाल सिंह ने किया।
अपने संबोधन में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के रामनवमी मेले का इतिहास काफी पुराना है। यहां की भव्य रामनवमी के 105 वर्षों का इतिहास हमलोगों को ज्ञात है। जबकि यह उससे भी पहले से चला आ रहा है। समय के साथ रामनवमी मेले के आयोजन में भी बदलाव देखने को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा धर्मांतरण हिंदुओं का हो रहा है। बांग्लादेश से घुसपैठिए यहां आकर आबादी बढ़ा रहे है और हमारी आबादी कम हो रही है। इतिहास साक्षी है कि शास्त्र की रक्षा शस्त्र से ही हो सकती। अपने वंशजों को सनातनी संस्कृति से अवगत जरूर कराते रहे। उन्होंने कहा कि शस्त्र कला और कौशल का प्रदर्शन करें और पूरे उत्साह के साथ एकजुट होकर रामनवमी का वैभव बढ़ाएं।
मौके पर हजारीबाग लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, राधेश्याम अग्रवाल, अनमोल सिंह, विजय जायसवाल, धनंजय कुमार पुटूस, सुरेन्द्र करमाली, सरस्वती देवी, कुमेल उरांव, उमेश दांगी, कृष्णा राम, राजेंद्र मुंडा, अनिल खरवार, हीरालाल महतो, झामु बेदिया, सुरेंद्र राम दांगी, राजेश महतो, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, अनुप ठाकुर, सन्नी कुशवाहा, राहुल कुमार, विंदेश बेदिया सहित कई ग्रामीण और रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद रहे।