हाजी गुलजार हुसैन अध्यक्ष, खुर्शीद आलम महासचिव बने

रिपोर्ट- एस. अंसारी

रांची: राजधानी रांची के पुंदाग स्थित जामा मस्जिद परिसर में रविवार को अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन पुंदाग की आमसभा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष हाजी जाकिर हुसैन ने की, जबकि संचालन नौशाद आलम अंसारी ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सदस्यों ने आपसी सहमति से नई टीम का चयन करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष हाजी गुलजार हुसैन, महासचिव खुर्शीद आलम, उपाध्यक्ष हाजी मोईन अहमद, संयुक्त सचिव हसीब परवेज, खलील अंसारी, कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद, सह-कोषाध्यक्ष अहमद हुसैन चुने गए। जबकि संगठन की निगरानी समिति में हाजी जाकिर हुसैन, एनामुल हक, हाजी अली हसन अंसारी, सज्जाद अंसारी, सयुप अंसारी और रहुफ अंसारी को शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

बैठक में अंजुमन के बड़ी संख्या में सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

By Admin

error: Content is protected !!