मांडू (रामगढ़): मांडू प्रखंड में 2 जुलाई से 19 अगस्त तक मवेशियों में होनेवाले खुरहा-चपका रोग के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड में चलाए जा रहे अभियान के मवेशियों को सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही नि: शुल्क दवा का दिया जा रहा है।
इस संबंध में समाजसेवी सह पशु प्रेमी लक्ष्मी नगर मांडू निवासी मालती देवी बताती हैं कि खुरहा-चपका रोग मवेशियों में तेजी से फैलने वाला वायरस जनित संक्रामक रोग है। बारिश के मौसम में इसकी संभावना काफी बढ़ जाती है। यह बिमारी एक पशु से दूसरे पशु में तेजी से फैलती है।
उन्होंने कहा कि इन दिनों मांडू के पशु चिकित्सा प्रभारी के आदेशानुसार ग्रामीणों के गाय, बैल, बकरी का टीकाकरण कराया किया जा रहा है। साथ ही मुफ्त दवाइयां भी दी जा रही है। जो इस रोग से बचाव के लिए बेहद जरूरी है। कहा कि मैं टीकाकरण अभियान के माध्यम से मवेशियों को इस रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान में शामिल हूं। मांडू क्षेत्र के किसान और पशुपालक दूरभाष 6206970347 पर संपर्क कर रोग से संबंधित जानकारी टीकाकरण में सहयोग ले सकते हैं।
